आज भगवान परशुराम की भूमि 'गोवा' में सनातन संस्था द्वारा आयोजित सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव में अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक पूज्य महंत राजूदास जी महाराज उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में अखाड़ा परिषद् के अध्यक्ष श्री रविन्द्र पूरी जी महाराज,श्री राम जन्मभूमि के कोषाध्यक्ष गोविन्द देव गिरी जी, सुप्रसिद्ध कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर जी,महामंडलेश्वर बालकानंद गिरी जी, श्री धर्मयश स्वामी जी (इंडोनेशिया) , शांभवी पीठाधीश्वर आनंद स्वरूप जी, श्री सतीश महाना जी (विधानसभा अध्यक्ष उप्र.), सुदर्शन न्यूज़ के डायरेक्टर सुरेश चवहांके जी, अन्य गणमान्य उपस्थित रहें।
सभी भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए संकल्पित एवं संगठित होने के लिए वचनबद्ध हुए।
अभी यह सत्र 17,18,19 मई तक चलेगा।